07 जुलाई, 2009

बरखा बहार कब आएगी

एक समय था जब आषाढ के लगते लगते तो बारिश का वो मनोरम नजारा देखने को मिल जाता था कि मन प्रफुल्लित हो उठता था। पिछले कुछ वर्षों से ऐसा नजारा नहीं दिखाई दिया। इस वर्ष भी मानसून आराम कर रहा है तो आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इन दिनों आषाढ लग गया परंतु बरसात नहीं आई। अब लोगों की चिंताएं भी बढ गई हैं।
कुछ ऐसे ही नजारे इन दिनों डूंगरपुर क्षेञ के हैं




04 मई, 2009

डूंगरपुर शहर के मोहक नजारे

परिंदों के लिए स्‍वर्ग जैसा है डूंगरपुर

राजस्‍थान के दक्षिणांचल में अवस्थित डूंगरपुर जिला परिंदों के लिए स्‍वर्ग जैसा है। यहां के विभिन्‍न तालाब इन न केवल स्‍थानीय अपितु देसी व प्रवासी पक्षियों को भी बेहद रास आ रहे हैं। शहर की गेपसागर झ्‍ील इन दिनों इसी प्रकार के कुछ पक्षियों से गुलजार है। गुजरात के कच्‍छ के रण में प्रजनन करने वाले फ़लेमिंगों का एक दल भी इन दिनों यहां पर जलक्रीड़ारत है। प्रस्‍तुत है इन्‍हीं के कुछ नजारे ------