22 मार्च, 2010

बिन पानी सब सून - - - -

आज विश्‍व जल दिवस है, पानी सीमित है ऐसे में सभी लोगों को भी इसे सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करने होंगे। डूंगरपुर शहर के बीच ऐतिहासिक गेपसागर झील है। हमारा सौभाग्‍य है कि हमें प्रकृति ने इतना मनोरम वरदान दिया है। शहर की शान गेपसागर झील के पार्श्‍व भाग में उगे कमलदलों के बीच से लिया गया यह फोटोग्राफ विश्‍व जल दिवस और गेपसागर के जल को सुरक्षित रखने के लिए संदेश देता प्रतीत होता है। सुधी पाठकों के लिए प्रस्‍तुत है।

03 मार्च, 2010

होली की मस्‍ती में अंगारों पर दौड़ते ग्रामीण

फागुनी मस्‍ती का पर्व होली डूंगरपुर जिले में अनोखे ढंग से मनाया जाता है। यह वही जिला है जहां पर पत्‍‍थरमार होली का आयोजन भी होता है। इसी जिले के एक गांव कोकापुर में होली की मस्‍ती में ग्रामीण जलती हुई होलिका के दहकते अंगारों पर चलकर श्रद्धाभिव्‍यक्ति करते हैं। आईये देखते है अंगारों पर चलकर ग्रामीण किस तरह होली का आनंद उठाते हैं।
http://www.youtube.com/watch?v=rqJUul0Iim4